हेरहंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Latehar: हेरहंज पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेरहंज थाना कांड संख्या- 49/25, दिनांक 29/10/25, धारा 109(1)/118(1)/126(2)/3(5) बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त झबिंदर यादव (उम्र लगभग 38 वर्ष), पिता स्व. भोला यादव, ग्राम चुकू, थाना हेरहंज, जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा एस.टी. संख्या- 1/14, हेरहंज थाना कांड संख्या- 17/13, दिनांक 29/03/13, धारा 364/120B भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट के वारंटी अभियुक्त रंजीत गंजू उर्फ गुड्डू गंझु (उम्र लगभग 32 वर्ष), पिता बनवारी गंझु, ग्राम करनदाग, टोला सुनरीबांध, थाना हेरहंज, जिला लातेहार को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!