
हेरहंज प्रखंड के नवचयनित भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
हेरहंज : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हेरहंज मंडल अध्यक्ष पद पर कैलाश कुमार ठाकुर के मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी गतिविधियां और मजबूत होंगी।नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष कैलाश कुमार ठाकुर को बधाई देने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित लाल सहदेव, जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव, बालूमाथ मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोगता, हेरहंज सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कन्हाई साव, महामंत्री श्यामलाल गोस्वामी और मनोज यादव शामिल हैं।
इसके अलावा रंजन प्रसाद साहू, कृष्णा साहू, शिव सिंह, अखिलेश साहू, अखिलेश यादव, जितेंद्र यादव, संजय यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश यादव, संकेश्वर राम समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पांचों पंचायतों के बूथ अध्यक्ष, भाजपा समर्थक कार्यकर्ता तथा पत्रकार अमलेश ठाकुर, मनीष कुमार गुप्ता, जितेंद्र यादव, विनय वर्मा और सोनू गुप्ता भी उपस्थित रहे।मौके पर कैलाश कुमार ठाकुर ने सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।





