हैदरनगर : काशीसोत डैम में डूबने से युवक की मौत
Palamu : काशीसोत डैम में डूबने से हैदरनगर के गंजपर मोहल्ला के 20 वर्षीय युवक आरिफ की मौत हो गई। युवक ईद की नमाज के बाद मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के काशीसोत डैम घूमने गया था। बताया जाता है कि अचानक वहां मधुमक्खीयों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए युवक डैम में कूद गया।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे डैम से निकाल कर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहां पहुंचे आरिफ के परिजन शव लेकर घर आ गए।
इस घटना से गांव में ईद की खुशियां मातम में बदल गई। युवक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।



