हैदरनगर : ट्रेन की चपेट में आकर डालटनगंज के 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा बारालोटा निवासी नंदू राम उम्र 34 वर्ष के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक नंदू राम हैदरनगर के एक होटल में मजदूरी का काम करता था। बुधवार की सुबह वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर निकला था।इसी बीच ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी हैदरनगर थाना की पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडली अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मेदनीनगर से हैदरनगर पहुंचे।जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




