होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारत ने तैनात किए दो युद्धपोत

New Delhi : भारत की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाया है। नौसेना ने दो टास्क फोर्स यानी युद्धपोतों के विशेष समूह तैनात किए हैं, जो व्यापारिक जहाजों और तेल-गैस लेकर आने वाले टैंकरों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में मदद कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये जहाज ईरान के पास स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत की ओर आते हैं। यह इलाका दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है।

भारतीय नौसेना के युद्धपोत इन जहाजों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, यानी उनके साथ चलते हुए उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं ताकि किसी तरह का खतरा न हो। जरूरत पड़ने पर नौसेना इन जहाजों को हर तरह की सहायता और समर्थन भी दे रही है। सूत्रों का कहना है कि इस कदम का मकसद भारत आने वाले तेल और गैस के जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और देश की ऊर्जा सप्लाई को बिना रुकावट बनाए रखना है।

इससे पहले पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर संकट के बीच भारत ने अपना रुख साफ किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने को लेकर भारत और अमेरिका के बीच कोई द्विपक्षीय चर्चा नहीं हुई है। यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!