होली को लेकर सख्त वाहन जांच अभियान, 26 वाहनों का कटा चालान,93,400 रुपये वसूला गया जुर्माना

लातेहार: उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार होली पर्व के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पतकी जंगल एवं किनामाड़ दूध फैक्ट्री के समीप चलाया गया, जहां भारी वाहनों, दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।जांच के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, अतिरिक्त यात्री, ओवरलोडिंग, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा वाहन के आवश्यक कागजातों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन चालान किया गया।अभियान के दौरान कुल 65 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 26 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। इन वाहनों से कुल 93,400 रुपये जुर्माना वसूला गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए यह जांच अभियान ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों एवं ऑन स्पॉट वाहन जांच के माध्यम से लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से पर्व मनाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं एवं उससे होने वाली मृत्यु की घटनाओं में कमी लाई जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!