
होली सुख समृद्धि व भाईचारे का त्योहार है:दीपक महतो
Latehar : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय, लातेहार में कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों एवं विभागीय कर्मियों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर श्री महतो ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी मिलन, सुख-समृद्धि और भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग द्वारा जिलेवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।साथ ही उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पानी का उपयोग सोच-समझकर करें और इसे बचाने की आदत डालें, ताकि भविष्य सुरक्षित रह सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।






