1 और 2 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना,सक्रिय होगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम
New Delhi : साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दिनों तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। आज बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में एक बार फिर बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव पड़ेगा। इसके चलते 1 और 2 मार्च को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। आनेवाले तीन से चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।




