14 मार्च को शपथ लेंगे नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षद, उपाध्यक्ष का भी होगा चुनाव

लातेहार:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण तथा उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की तिथि निर्धारित कर दी गई है।झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 एवं झारखंड नगरपालिका निर्वाचन नियमावली 2012 के प्रावधानों के तहत 14 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय लातेहार स्थित सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।इसके साथ ही उसी दिन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न कराई जाएगी। झारखंड नगरपालिका निर्वाचन नियमावली 2012 के नियम 107 के तहत नामांकन दाखिल करने, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार पूरी की जाएगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया दोपहर बाद शुरू होगी। मतदान एवं मतगणना के बाद शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। प्रशासन ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!