19 मार्च को शिव शक्ति प्रांगण मोरेया, किसुनपुर में होगा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन

Palamu : आगामी 19 मार्च 2026 को शिव शक्ति प्रांगण मोरया किसुनपुर में हिंदू नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हिंदू एकता मंच के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि शिव शक्ति प्रांगण में हर साल हिन्दू नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होते हैं। इस संबंध में हिंदू एकता मंच के विनोद कुमार उपाध्याय और कुंदन उपाध्याय ने बताया कि चैत शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (19 मार्च 2026) से सनातन धर्म का नववर्ष शुरू होता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी शुरुआत होता है। इस संबंध में विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि सनातन धर्म के लोगों के बीच नव वर्ष के बारे में जागरूकता पैदा करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। अभी भी हमारे धर्म के लोगों के बीच इस बारे में जागरूकता का अभाव है।उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का नववर्ष चैत माह शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा से शुरू होता है।विनोद उपाध्याय इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का आह्वान किया है।

कुंदन उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म के बीच नववर्ष के बारे में प्रचार-प्रसार करना है। इस बारे में जोर-जोर से हिंदू धर्म के बीच प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!