2 बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर  में 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

नावाबाजार थाना थाना प्रभारी ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्ताल

Palamu : नावाबाजार थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की हुई भीषण टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान छत्तीसगढ़ के निवासी रिझन मुरूम उम्र 40,चंद्रदेव सदन उम्र 35 ,रामनाथ कुम्भरिया उम्र 38,नावाबाजार इटको गांव निवासी अनिल सिंह उम्र 32, छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अभिश्रेय कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।

स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि एक बाइक पर जो चार व्यक्ति सवार थे।सभी मजदूरी का काम करते है।

सभी एक बाइक पर सवार होकर नावा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरहवा गाव वीरेंद्र पाल के घर बांस काटने जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक चालक से हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

  घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कहानी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!