
2 विधायकों के समर्थक आपस में भिड़े, गोलीबारी में एक की मौत
Bengluru : कर्नाटक के बेल्लारी में दो विधायकों के समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि पोस्टर लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी, जबकि गोलीबारी भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि इस झड़प के दौरान एक युवक को गोली लग गई। ये पूरी झड़प बेल्लारी सिटी के विधायक नारा भरत रेड्डी और गंगावती के विधायक जी जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच हुई है। यहां भरत रेड्डी के समर्थक जनार्दन रेड्डी क घर के सामने बैनर लगाना चाहत थे, जिसका विरोध करने पर झड़प हो गई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि के आरपीपी विधायक जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक आपस में भिड़ गए थे।





