20 साल बाद एक साथ आए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे

Mumbai : बाल ठाकरे की विरासत संभालने वाले उनके बेटे उद्धव ठाकरे और भतीजे राज ठाकरे करीब 20 साल बाद फिर से एक साथ दिख रहे हैं. बीएमसी चुनाव 2026 से पहले शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है. इसका इंतजार दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ता काफी लंबे समय से कर रहे थे. ऐसे में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है.उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने शिवतीर्थ पर एक साथ प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया है. दोनों दलों के नेताओं का मानना है कि इसके साथ ही एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हो गई है।उद्धव गुट के सांसद संजय राउत का कहना है, आज का दिन मराठी मानुष के लिए मंगलमय है. मुझे वह दिन याद आता है, जब संयुक्त महाराष्ट्र का मंगल कलश आया था. आज भी राज और उद्धव मराठी मानुष के लिए मंगल कलश लेकर आ रहे हैं.खास बात यह रही कि ठाकरे भाइयों के एक साथ आने का ऐलान, बाल ठाकरे के पोस्टर तले किया गया. इस पोस्टर में न तो उद्धव ठाकरे की तस्वीर दिखी और न ही राज ठाकरे की. दोनों के पार्टी सिंबल के साथ चेहरा केवल बाला साहेब ठाकरे का ही दिखाया गया.उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम साथ रहने के लिए ही एकजुट हुए हैं। मुंबई या महाराष्ट्र पर किसी ने टेढ़ी नजर डाली, तो उसकी सियासत खत्म कर देंगे, यह शपथ लेकर हम साथ आए हैं।राज ठाकरे ने कहा कि किसी भी दल से महाराष्ट्र बड़ा है। हम अभी कोई आंकड़ा नहीं बताएंगे। समय आने पर इसकी घोषणा की जाएगी। बहुत दिनों से महाराष्ट्र जिसका इंतजार कर रहा था, उस शिवसेना-मनसे के बीच आज आखिरकार गठबंधन हो गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!