
2027 की शुरुआत में ऐप्पल आईफोन एयर 2 के लांच होने की संभावना
Digital Desk United Palamu
Mumbai : ऐप्पल ने इस साल सितंबर में आईफोन एयर लॉन्च किया था, जो कंपनी का अब तक का सबसे पतला मॉडल है. डिजाइन में बड़े बदलाव के बावजूद इसकी बिक्री कमजोर रही, जिसके चलते इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था. अब खबर आ रही है कि कंपनी इसके नेक्स्ट जनरेशन मॉडल आईफोन एयर 2 को कई अपग्रेड से लैस कर लॉन्च कर सकती है. पहले इस आईफोन को 2025 में लॉन्च किए जाने के कयास थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,ऐप्पल आईफोन एयर के रीडिजाइन्ड मॉडल पर काम कर रही है. इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. बता दें कि मौजूदा आईफोन एयर के रियर में सिंगल कैमरा मिलता है, जिसे ग्राहकों ने खास पसंद नहीं किया है. इसे बदलते हुए अब ऐप्पल इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दे सकती है. इसका ट्रायल प्रोडक्शन अगले साल मार्च से शुरू हो सकता है और इसे चीन स्थित लक्सशेयर के कुनशान प्लांट में बनाया जाएगा.आईफोन एयर 2 की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने गई है. बताया जा रहा है कि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल (1.19 लाख रुपये) से कम रखी जा सकती है. ऐप्पल को उम्मीद है कि ज्यादा फीचर्स और कम कीमत के चलते लोग इस मॉडल की तरफ आकर्षित होंगे.





