24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका वर्ग : बीएनटी संत मैरी और शांति निवास फाइनल में

गढ़वा : 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका वर्ग के सेमी फाइनल मैच में शांति निवास हाई स्कूल ने ज्ञान निकेतन बेलचम्पा को चार विकेट से तथा बीएनटी संत मैरी ने आर के पब्लिक स्कूल को 21 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले गए पहले मैच में ज्ञान निकेतन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 53 रन ही बना पाई। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास की टीम छह गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया। वही दूसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर बीएंटी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसमें बीएनटी 51 रन पर ही सिमट गई। जवाबी पारी खेलने उतरी आरके पब्लिक 30 रन पर ही सिमट गई। बीएनटी संत मैरी की और से सौम्या ने चार और स्वेता ने दो विकेट लिया। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार शांति निवास हाई स्कूल के लक्ष्मी और बीएनटी के सौम्या को प्रतियोगिता के सदस्य सह पूर्व खिलाड़ी नवनीत शुक्ला, पंकज सोनी, संजीव सिंह और अनूप त्रिपाठी ने प्रदान किया।मौके पर नवनीत ने कहा कि मैच के दौरान सभी टीम की लड़की ने बेहतर खेल दिखाया है। जिला क्रिकेट संघ प्रतिभागियों को नाम रोशन करने का अवसर दे। मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, गौरव दुबे, नैतिक सहित मैदान में काफी संख्या में दर्शक शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!