24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरा टैंकर जब्त, उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Dhanbad : धनबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्चा स्प्रिट जब्त किया है। सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरे एक टैंकर को पकड़ा गया है।

उत्पाद विभाग की टीम ने तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटाल अड्डा स्थित नेशनल हाईवे पर जीओ पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की। इस दौरान नागालैंड नंबर NL-01-L-1775 टैंकर को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद हुआ।

जांच के दौरान टैंकर चालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने खुलासा किया कि इस स्प्रिट को गिरिडीह और हजारीबाग के नकली शराब कारोबारियों के पास सप्लाई किया जाना था। यह खुलासा होते ही विभाग ने तुरंत टैंकर को जब्त कर लिया।

उत्पाद विभाग ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!