25 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पांडू थाना क्षेत्र के ओरडीहा गांव निवासी राकेश चंद्रवंशी की पत्नी प्रीति देवी उम्र 25 वर्ष मानसिक तनाव में आकर मंगलवार की सुबह 10:00 बजे जहरीला पदार्थ का सेवन ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा प्रीति देवी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि प्रीति देवी अपने घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। प्रीति के पति राकेश चंद्रवंशी बाहर में मजदूरी का काम करते हैं।मंगलवार की सुबह प्रीति देवी अपने दो बच्चों को स्कूल भेजते समय कहा कि हम मर जाएंगे इसके बाद तुम दोनों अपने नाना नानी के घर चले जाना।बच्चों को स्कूल भेज कर प्रीति जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।मौत के बाद परिजन घर लाकर शव का दाह संस्कार करने की प्रक्रिया में जुटे गए थे।तभी इसकी जानकारी पांडू थाना की पुलिस को मिला।जानकारी मिलने पर पांडू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।





