3 फरवरी को नामांकन का पत्र दाखिल करेंगे नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि कुमार
हुसैनाबाद: हुसैनाबाद नगर पंचायत के निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि कुमार नगर निकाय चुनाव 2026 में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए आगामी 3 फरवरी दिन मंगलवार को अपना नामांकन का परचा दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में जनता का अपार जनसमर्थन उनके साथ है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के सम्मानित अभिभावकगण, माताएं, बहनें, युवाओं, एवं शुभचिंतकों, से आदर पूर्वक अपील की है की समय 10 बजे मेरे जपला हैदरनगर रोड स्थित आवासीय परिसर में बहुमूल्य समय देकर, इस नामांकन कार्यक्रम में पहुंचकर अपना प्यार,आशीर्वाद, दुआएं देने का काम करें, और मिलजुलकर हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र को सशक्त,सुंदर और आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने नगर पंचायत की जनता, शुभचिंतकों से नामांकन कार्यक्रम में चलने की अपील है ।





