Nikay Chunav : हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 व वार्ड पार्षद के लिए 78 प्रत्याशी मैदान में

हुसैनाबाद : नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर हुसैनाबाद नगर पंचायत में चुनावी स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। राज्य के कुल 48 नगर निकायों में चल रही चुनाव प्रक्रिया के तहत आरक्षण रोस्टर पूर्व में घोषित किया जा चुका था। इसके बाद 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन की प्रक्रिया चली।
5 फरवरी को नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई, जबकि 6 फरवरी को नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त हो गई। नाम वापसी के बाद अब हुसैनाबाद नगर पंचायत में अध्यक्ष पद और 16 वार्डों के पार्षद पदों के लिए कुल 78 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। नाम वापसी के दौरान अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी तथा वार्ड पार्षद पद के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। हालांकि इस बार नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहे हैं, इसके बावजूद प्रत्याशियों को अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जय किशोर कुमार ने नाम वापसी की। नाम वापसी के बाद अब हुसैनाबाद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1. अजय कुमार भारती, 2. उषा देवी, 3. शशि कुमार, 4. रामेश्वर राम, 5. पवन चौधरी, 6. मुन्ना कुमार देव और 7. वीरेंद्र राम शामिल हैं।

वार्ड संख्या 1

प्रियंका कुमारी, पूनम देवी, आशा देवी,शिला देवी

वार्ड संख्या 2

रीता देवी, शाईस्ता प्रवीण, मधुलता देवी, सोनी देवी, अनिता साह

वार्ड संख्या 3

रिंकू देवी, बबिता देवी, शोभा सिंह

वार्ड संख्या 4

पिचरिया देवी, सुमन देवी, प्रिया कुमारी,संजू देवी, सुमित्रा देवी, सुमन कुमारी, रंजू देवी

वार्ड संख्या 5

काजल कुमारी,शबाना प्रवीण, गीता देवी, संगीता कुमारी

वार्ड संख्या 6

अजय प्रसाद गुप्ता, अरशद आलम,विनोद राम, महेंद्र विश्वकर्मा, अभिमन्यु कुमार गुप्ता,गीता देवी, उपेंद्र कुमार

वार्ड संख्या 7

सुहैल आलम, मोहम्मद सद्दाम,शबनम बानो, राजेन्द्र पाल, पंकज कुमार गुप्ता

वार्ड संख्या 8

आंनद कुमार, विश्वनाथ राम, उमेश राम, रंजीत कुमार, शक्ति कुमार

वार्ड संख्या 9

जूही खानम, मीना देवी, फिरोजा शाहीन,मधु अग्रवाल, माबिया खातून, नूरी सबा रिजवी

वार्ड संख्या 10

आमिर राईन, अरुण कुमार चौधरी उर्फ अर्जुन चौधरी, नजीर अहमद, महफजूल रहमान, सरवरी बीबी, असगर अली,नितेश कुमार, राजीव कुमार ठाकुर

वार्ड संख्या 11

राजकुमार कश्यप, मनीष कश्यप

वार्ड संख्या 12

उमा देवी, पंकज कुमार विश्वकर्मा, तेतरी कुंवर, अनिता देवी, अविनाश कुमार कश्यप, वीरेंद्र राम, अंजय कुमार

वार्ड संख्या 13

मोहम्मद नईम, मोहम्मद नजीर अहमद, मो जफर इकबाल, धनन्जय कुमार, शंभु कुमार, सुरेंद्र पासवान

वार्ड संख्या 14

सुनील कुमार चौधरी

वार्ड संख्या 15

मुस्लिम अंसारी, अनवर आलम, मंजर इकबाल, आदिल आलम, मो फिरोज आलम, मो आसिफ राजा, मो अलीम अंसारी, रुखसाना खातून, नुसरत प्रवीण

वार्ड संख्या 16

नेपुरी देवी, पूजा देवी,आरती देवी, संजू कुमारी

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!