चुनावी गहमागहमी : काफी खुश नजर आए त्रिपाठी जी !
PALAMU : मेदिनीनगर नगर निगम का खुमार हर किसी के माथे पर सर चढ़कर बोल रहा है। इस चुनावी रंग में हर कोई सराबोर है। जहां एक तरफ हर प्रत्याशियों का हाथ जोड़ते-जोड़ते उनके हथेलियों में दर्द हो जा रहा है, समर्थकों को जिंदाबाद-जिंदाबाद का नारा लगाते गला सुख जा रहा है, वहीं इन प्रत्याशियों के शुभचिंतक या कहिए अभिभावक के माथे पर या तो चिंता की लकीर है या खुशियों की बहार है। यानी दोनों है। सोमवार की शाम मेदिनीनगर मार्केट क्षेत्र में लोग अपने समानों की खरीददारी कर रहे थे, इसी दौरान अचानक अपने समर्थकों के साथ मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी आ धमकी। इनके साथ राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सहित इनके समर्थकों का पूरा हुजूम था। नम्रता त्रिपाठी बाजार क्षेत्र में घूमते हुए हर दुकानदार से भी मिलने की पूरी कोशिश की। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बाजार क्षेत्र के लोगों ने जिस तरह से नम्रता त्रिपाठी का दिल खोलकर स्वागत किया, वह बहुत कुछ कह गया, इशारा कर गया। नम्रता त्रिपाठी का बाजार क्षेत्र में स्वागत होता देख पूर्व मंत्री त्रिपाठी जी काफी खुश नजर आ रहे थे। उनकी खुशी का राज क्या था, यह तो वही बता सकते हैं। क्योंकि खुश होने के भी कई कारण हो सकते हैं।
अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नम्रता त्रिपाठी का जो स्टाइल देखा जा रहा है, इस शैली का हर कोई प्रशंसा कर रहा है। वह हर समय अपना हाथ जोड़े रहती है और आम लोगों से बहुत ही नम्र स्वभाव से पेश आती है। एक अन्य खासियत यह है कि वह हर समय हंसते रहती है, मुस्कुराते रहती है। हो सकता है कि यही सब देखकर त्रिपाठी जी खुश नजर आ रहे होंगे। त्रिपाठी जी के खुश होने की चर्चा उनके समर्थक को सहित आम लोगों में भी हो रहा था। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आज त्रिपाठी जितने खुश क्यों हैं ? इसका सही उत्तर तो त्रिपाठी जी ही दे सकते हैं।





