बांग्लादेश : 17 फरवरी को पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान

Dhaka : बांग्लादेश में आम चुनाव के नतीजे आने के बाद अब वहां की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारिां शुरू हो चुकी हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेता तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

बीएनपी ने इस शपथ ग्रहण समारोह को एक अंतरराष्ट्रीय कलेवर देने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत और चीन समेत कुल 13 देशों को न्योता दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी के ढाका जाने की संभावना कम है, क्योंकि 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत होनी है। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में नई दिल्ली की तरफ़ से कोई सीनियर सरकारी अधिकारी शामिल हो सकता है।

इससे पहले शुक्रवार को PM मोदी ने रहमान से फ़ोन पर बात की और BNP चीफ़ को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी की ज़बरदस्त जीत पर बधाई दी। फ़ोन पर बात करने के बाद PM मोदी ने कहा, “मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन दिया।”

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!