नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस ने मेदिनीनगर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Palamu : शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में नगर निगम का चुनाव संपन्न कराने और होली पर्व मनाने को लेकर सोमवार को शहर थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ राजीव रंजन व शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने किया।

फ्लैग मार्च शहर थाना परिसर से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल चौक, सतार सेठ चौक, कुंड मुहल्ला, कांजीहाउस मुहल्ला, गम्हेल स्थान होते हुए मुस्लिम नगर, लालकोठा, आढतरोड, शिवालय रोड, नावाटोली, बेलवाटिकर चौक स्टेशन रोड, कचहरी रोड, छहमुहान होते हुए शहर थाना परिसर में जाकर संपन्न हुआ।

मौके पर उपस्थित एसडीपीओ राजीव रंजन ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है।फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस जवान और पुलिस अधिकारी शामिल थे।

नगर निगम चुनाव और होली शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च में एसडीपीओ राजीव रंजन,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान,टीओपी तीन प्रभारी अजय गुप्ता, टाइगर मोबाइल के जवान राकेश सिंह,रोहित कुमार, इसरार अहमद, अनिल पासवान, सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे,प्रफुल सिंह पुलिस जवान नंदलाल पटेल सरोज कुमार,मधु कुमार,मंजेश कुमार सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!