गढ़वा में ग्राहक बनकर पहुंचे दो व्यक्ति सोना दुकान से लाखों का जेवर लेकर हुए फरार
Gadhwa; नरेश बाबु सर्राफ के ज्वेलरी दुकान में 2 व्यक्ति ग्राहक बनकर आए और चकमा देकर सोने के जेवर के 2 डब्बे लेकर फरार हो गए।यह घटना बेहद चिंताजनक है। इस घटना के बाद स्वर्णकारों ने आसपास के सभी व्यापारी भाई को सतर्क रहने को कहा है। व्यापारियों ने कहा है कि अगर किसी को इन संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच कर रही है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के से सभी व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त है।





