मुखिया सह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने समस्त जिले वासियों को दी होली की बधाई

Palamu : रजवाडीह पंचायत के मुखिया सह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने समस्त जिले वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दिया।उन्होंने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जो सामाजिक भेदभाव मिटाकर सभी को एक साथ लाता है और नई शुरुआत का प्रतीक है। यह त्योहार अहंकार के विनाश, प्रकृति के प्रति सम्मान और वसंत के आगमन का भी संदेश देता है, जिसमें लोग रंगों और खुशियों से जीवन को रंगीन बनाते हैं।यह होली आपके जीवन में प्रेम और खुशहाली लेकर आए।उन्होंने कहा की ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली आपके जीवन में सफलता और खुशियों के रंग भर दे।उन्होंने कहा की होली रंगों और खुशियों से भरा एक प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है। यह वसंत ऋतु के आरंभ का प्रतीक है।यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय के जश्न का दिन है।




