नम्रता त्रिपाठी ने पुरुबडीहा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन
Palamu : पलामू जिले के पुरुबडीहा गांव में मेदिनीनगर नगर निगम की पूर्व मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर मुखिया पल्लू दुबे, रतन दुबे, उज्ज्वल दुबे, बिकास दुबे, शेष्मणि दुबे, ओमप्रकाश दुबे, संजीव दुबे आदि उपस्थित थे।बता दें कि पलामू में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हांलाकि कुछ क्षेत्रों में बुधवार यानी कल 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस बीच होली के त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बीती रात होलिका दहन होने के बाद सुबह से ही लोग रंगों के पर्व होली को धूमधाम से मना रहे हैं। सुबह से ही एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाया गया तो वहीं अपने से बड़े बुजुर्गों को रंग लगाकर उनका आशीर्वाद भी लिया जा रहा है।

होली की मस्ती में लोग झूमते दिख रहे हैं। होली की मस्ती का आलम यह है कि हर जगह लोग एक दूसरे को रंग लगा कर होली की शुभकामनाए दे रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी एक दूसरे को रंग और रंगों से भरे पानी में डालकर होली खेल रहे हैं। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने नाच-गाने और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन कर होली का त्योहार मना रहे हैं।




