4 सिलेंडर फटने से दहल उठा पूरा इलाका, 6 लोगों की जलने से हो गई मौत

Indour : इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार तड़के भीषण हादसा हुआ। एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने के बाद घर में रखे सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के समय पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके चलते कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो जाने से ये लॉक नहीं खुल सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। प्रारंभिक तौर पर यह भी माना जा रहा है कि आग के कारण घर में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!