देश भर में डाक जीवन बीमा में पलामू प्रमंडल टॉप, कर्मी-अभिकर्ता हुए सम्मानित

Palamu : पलामू डाक विभाग की ओर से टाउन हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और अभिकर्ता सम्मानित किए गए। पलामू प्रमंडल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने की उपलब्धि पर इसका आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सर्किल के डाक निदेशक आरबी चौधरी थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू प्रमंडल के डाक अधीक्षक संजय कुमार संगम ने की। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल 10 दिसंबर को आयोजित निवेश अभियान में पलामू प्रमंडल ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर विभाग और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह उपलब्धि डाक विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं की कड़ी मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है। डाक विभाग की भरोसेमंद, सुरक्षित बीमा योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अभिकर्ताओं और कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और अभिकर्ताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में हैदरनगर के सुरेंद्र ठाकुर, हरिहरगंज के दिनेश कुमार मेहता और गढ़वा की सरस्वती कुमारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा डाकघर निरीक्षक रंजन कुमार, अमर प्रताप सिंह, सुभाष पांडे, उपडाकपाल विनोद कुमार चौधरी, राजेश कुमार, अरविंद कुमार ओझा, रत्नेश कुमार सिंह और उत्तम कुमार को भी सम्मानित किया गया। डाकघर निरीक्षक राहुल कुमार गुप्ता व डीडीएम अमित कुमार को विभागीय उपलब्धियों में विशेष योगदान के लिए सम्मान मिला।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पलामू प्रमंडल की यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी डाक विभाग की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!