नावाबाजार : विद्युत पोल से गिरकर बिजली मिस्त्री की मौत

Palamu : नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव निवासी रामेश्वर पासवान के पुत्र बिजली मिस्त्री नागेंद्र पासवान उम्र 40 वर्ष की बिजली पोल से गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पाटन मोड़ के पास 33 हजार बिजली फाल्ट किया था। जिसे बनाने के लिए नागेंद्र पासवान वहां पहुंचे थे।

बिजली बनाने के क्रम में पोल से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल नागेंद्र पासवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोई घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीटू पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!