ट्रैक्टर से दबकर गढ़वा के मजदूर की मौत, चैनपुर पुलिस जांच में जुटी

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूदागा कला में एक ट्रैक्टर से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान 22 वर्षीय कमल कोरवा पिता भोला कोरवा के रूप में हुई है। वह गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के विराजपुर का रहने वाला था।

चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि डेड बॉडी गांव में ही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा नहीं गया है। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

बताया जाता है कि कमल कोरवा मो कलाम के खरोह बुढिवीर के ईट भट्टे पर काम करता था। ट्रैक्टर पर ईट लोडकर बैठा हुआ था और साइड पर गिराने जा रहा था। अचानक उसी ट्रैक्टर से गिर कर दब गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!