Middle East Crisis : पाकिस्तान में पेट्रोल 321.17 रुपए प्रति लीटर पहुंचा

Islanlmabad : मिडिल ईस्ट संकट की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य में जो गतिरोध हुआ, उसका असर पाकिस्तान पर साफ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान की हालत खराब हो रही है और यहां लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले उच्च-ऑक्टेन ईंधन की कीमतों में 200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

पाकिस्तान ने रविवार को उच्च-ऑक्टेन ईंधन की कीमत में प्रति लीटर 200 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) की वृद्धि करने का फैसला किया है। यानी यहां ईंधन की कीमतें 100 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 300 पाकिस्तानी रुपये हो जाएगी।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इस वृद्धि को मंजूरी दी है और शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में ही ये फैसला लिया गया है।

पेट्रोल की नई कीमत 266.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो जाएगी; वहीं, डीजल की दर 280.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, घरेलू उड़ानों के टिकट की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी दिखाई दी है और वह 2,800 PKR से लेकर 5,000 PKR तक पहुंच गई हैं। यह बढ़ोतरी कराची से लाहौर, इस्लामाबाद और अन्य घरेलू जगहों पर जाने वाली उड़ानों पर लागू होगी।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के किराए में भी जबरदस्त तेजी दिखी है और किराए में 10,000 PKR से लेकर 28,000 PKR तक की बढ़त देखी गई है। मध्य-पूर्व और मध्य एशियाई देशों के लिए जाने वाली उड़ानों के किराए में तो 15,000 PKR की तेजी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!