5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर NRHM कर्मियों ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिया धरना

Palamu पलामू जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के कर्मियों का सब्र अब टूटता नजर आ रहा है। पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने गुरुवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में धरना दिया।

कर्मियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें नवंबर 2025 से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन के अभाव में उनके हालिया पर्व-त्योहार फीके गुजर गए और अब घर की बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, राशन और दवाइयों तक के लिए उन्हें कर्ज का सहारा लेना पड़ रहा है।

कई कर्मचारियों ने भावुक होकर बताया कि घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब काम पर आना भी कठिन हो गया है।कर्मियों का आरोप है कि विभाग की ओर से बार-बार आश्वासन दिया गया, लेकिन फरवरी 2026 बीत जाने के बाद भी उनके बैंक खातों में वेतन नहीं पहुंचा। थक-हारकर कर्मचारियों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि जब तक वेतन भुगतान की ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक वे काम नहीं करेंगे।

एनआरएचएम कर्मी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित तो रहेंगे, लेकिन सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में होने वाली किसी भी परेशानी के लिए विभाग और प्रशासन जिम्मेदार होगा।कर्मियों की प्रमुख मांगों में लंबित वेतन का अविलंब भुगतान, भविष्य में वेतन का नियमित भुगतान सुनिश्चित करना, केवल मौखिक आश्वासन के बजाय लिखित आदेश जारी करना और उसका तत्काल क्रियान्वयन शामिल है।

मौके पर पप्पू कुमार साहू,दुर्गेश सिंह,सतेंद्र कुमार,चंचला कुमारी,श्रीपति पांडे,अनुज श्रीवास्तव,सुजित कुमार,बबिता कुमारी, सबाना,संजय ठाकुर,सुजित मिंज,धीरज पांडे सहित अन्य एनआरएचएम कर मी मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!