पड़वा : संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक के अंदर मिला ड्राइवर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिले के पड़वा स्थित एक सड़क निर्माण कंपनी में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक ट्रक ड्राइवर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार राज्य के वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र निवासी होडील महतो के 38 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार महतो के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार महतो पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और स्वयं ट्रक मालिक भी थे। वह रायपुर से ट्रक संख्या CG04LF9649 लेकर पड़वा सामान लोड करने पहुंचे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में ट्रक से उनका शव मिला।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पड़वा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का शव ट्रक के अंदर ही बरामद हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पुलिस मामले की हर पहलू को गंभीरता से जांच कर रही है।इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और अपने देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवा रहे है।
इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




