अनिल साहू बने शिव शिष्य परिवार इकाई के राष्ट्रीय संरक्षक, भाई धनंजय ने की घोषणा

Palamu : पलामू शिव शिष्य परिवार इकाई के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाई अनिल साहू को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया। रामाडा होटल में आयोजित सम्मेलन में शिव शिष्य परिवार इकाई के राष्ट्रीय प्रमुख भाई धनंजय ने इसकी घोषणा की। उन्होंने भाई बबलू गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव व भाई आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय सचिव बनाने की घोषणा की।उन्होंने शिव शिष्य परिवार इकाई के झारखंड प्रदेश संरक्षक के रूप में लाला प्रसाद यादव, पलामू प्रमंडलीय संरक्षक के रूप में रंजीत जायसवाल व पलामू जिला संरक्षक के रूप में भाई राकेश के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए शिव शिष्य परिवार इकाई ने पारित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाई राकेश सिंह व संचालन भाई कमलदेव ने की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिव शिष्य परिवार इकाई के राष्ट्रीय प्रमुख भाई धनंजय व विशिष्ट अतिथि वाराणसी से बहन सुनीता कार्यक्रम में शामिल हुए।मौके पर नव चयनित शिव शिष्य परिवार इकाई के राष्ट्रीय संरक्षक अनिल साहू ने कहा कि उनके ऊपर शिव शिष्य परिवार इकाई के भाइयों व बहनों ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। वे अब इस जिम्मेवारी को पूरी तन्मयता के साथ पूरा करने का काम करेंगे। गुरु भाई बहनों की सेवा करेंगे। आश्रम शीघ्र पूरा हो इसके लिए वह तन वमन से तैयार रहेंगे।मौके पर राष्ट्रीय महासचिव भाई बबलू गुप्ता ने कहा कि शिव शिष्य के लिए शहर में कोई आश्रम नहीं था। सभी भाई बहनों का आश्रम के दिए गए सहयोग से समर्पण परिलक्षित हो रहा है। मौके पर झारखंड प्रदेश संरक्षक लाल प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। अपने आपको व उपस्थित भाई- बहनों को सौभाग्यशाली समझते हैं कि इतने बड़े संगठन से जुड़े हुए हैं। कहा कि वे संगठन के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हुए सहयोग करेंगे। मौके पर पलामू मंडलीय संरक्षक रंजीत जायसवाल ने कहा कि वे शिव शिष्य परिवार इकाई के संरक्षण व संवर्धन के लिए पूरे मन, कर्म, धन व वचन से सहयोग करने के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।रामाडा होटल के प्रशाल में आयोजित सम्मेलन में शिव शिष्य परिवार इकाई का मेदिनीनगर शहर में आश्रम निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।

शिव शिष्य परिवार इकाई के राष्ट्रीय प्रमुख भाई धनंजय ने कहा कि वे हाउसिंग कॉलोनी में खरीदारी गई अपनी निजी जमीन को आश्रम निर्माण के लिए दान देने का संकल्प लेते हैं। कहा कि अगले महाशिवरात्रि के पावन बेला तक आश्रम का संपूर्ण निर्माण कार्य पूरा करा भी लिया जाएगा। शिव शिष्य परिवार इकाई को संबोधित करते हुए भाई धनंजय ने कहा कि शिव शिष्य परिवार इकाई पंथ नहीं, अपने गुरु शिव के सानिध्य में समर्पित होने का पथ है। वे सभी शिव शिष्य इस पथ के पथिक हैं। अध्यात्म जीवन को व खूद को समझने की एक विधा है। शिव का वास हर जीव में है। बस जरूरत है अपने अंदर जागृति उत्पन्न करने की।

इसके पूर्व इकाई के पलामू संयोजक भाई राकेश सिंह ने कहा कि शिव शिष्यों के लिए पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में आश्रम की आवश्यकता है।पलामू प्रमंडल के शिव शिष्यगण सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से मुख्यालय में आने के बाद रात्रि हो जाने पर आश्रय का कोई ठिकाना न होने के कारण काफी समस्याओं से जूझते हैं।

मुख्यालय में आश्रम होने से ऐसी स्थिति से निजात पाया जा सकता है।साथ ही आध्यात्मिक कार्यशाला या प्रशिक्षण की भी व्यवस्था सुदृढ़ हो सकती है। आश्रम के निर्माण में गुरु महेश्वर शिव जो भी धन उनके जीवन में आज तक प्रदान किया है, वे आश्रम के लिए समर्पित करते हैं।सम्मेलन में शिव शिष्य परिवार इकाई के भाई बहनों ने आश्रम को धरातल पर उतारने के लिए निर्माण कार्य पूरा कराने को लेकर एकजुटता दिखाई व सहयोग राशि प्रदान किया।

मौके पर भाई अजीत, भाई सिकंदर, बहन कमला, भाई संजय केसरी, भाई टेलु, बहन किरण, कामेश, बचु, बहन शारदा, नरेश, भाई सत्यम सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्यगण उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!