6 की मौत, 3 घायल, छत्तीसगढ़ में हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट

Raypur : छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार रात दो कारें भिड़ गईं। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कांकेर जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नथिया नवागांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतक चारामा ब्लॉक के उड़कूड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाथिया नवागांव के पास दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो जाने से एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सड़क पर धीमी गति से वाहन चलाने का बोर्ड भी लगा था, लेकिन एक या दोनों कार के ड्राइवरों ने इसे नजर अंदाज किया। इस वजह से हादसा हुआ।

चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव का रहने वाला परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने कांकेर विकासखंड के चिवराज गांव गया था और कार्यक्रम से लौटते समय उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस दुर्घटना में विवाह समारोह से लौट रहे परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस दल ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। नेशनल हाईवे-30 पर इससे पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। जनवरी के महीने में इसी हाईवे पर बस और बाइक की टक्कर हुई थी। इस हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई थी। वहीं, दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हुई थीं।

जनवरी के महीने में ही नेशनल हाईवे-30 पर कांकेर जिले में दो ट्रकों में भीषण टक्कर हुई थी। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!