
77वें गणतंत्र दिवस पर आन बान शान से फहराया गया तिरंगा

बारियातू: बारियातू प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर निर्धारित समय पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान, प्रमुख उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। पशु चिकित्सा कार्यालय में डॉ. सुशीला बागे, प्रिसं भारत गैस एजेंसी कार्यालय में संचालक मुंशी साव, झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका अनिता देवी, राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष लव कुश यादव, बारियातू पंचायत सचिवालय में मुखिया सरीता देवी और पंचायत सचिव खलखो, जिला परिषद कार्यालय में जिप सदस्य रमेश राम,आजसू कार्यालय में अध्यक्ष बिनोद राम, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।इसी क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अध्यक्ष किशोर प्रसाद एवं प्रधानाध्यापक जितेंद्र
राम, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में कैशियर हेमांशु उरांव, कांग्रेस कार्यालय में रिगन कुमार, जामिया इस्लामिया इटके में मौलाना अबु शहमा नदवी, परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बारियातू में प्राचार्य रूपेश कुमार, फुलसू में प्रधानापक जयप्रकाश कुमार, टोंटी हेसला में शिवशंकर कुमार, गोनिया में राम सागर सिंह, फुलबसिया में उपेन्द्र कुमार, बेसरा में रमेश कुमार रवी।

बारियातू थाना प्रभारी ने ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएँ दी।
थाना परिसर में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके अलावा पंचायत सचिवालय साल्वे पंचायत में मुखिया राजीव भगत, टोंटी में मुखिया शांति देवी, अमरवाडीह में मुखिया शुशीला देवी, शिबला में मुखिया सुरेश उरांव, गोनिया में मुखिया रानो देवी, बालूभांग में मुखिया केदार गंड्झु, फूलसू में मुखिया तेतरी देवी, डाढ़ा में मुखिया सुरेश उरांव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। ए के आवासीय विद्यालय में एचएम कमलेश कुमार पासवान, संस्कार आवासीय विद्यालय में एचएम पिंटू कुमार, ज्ञान द्वीप आवासीय विद्यालय में एचएम सतेन्द्र कुमार, ज्ञान तारा पब्लिक आवासीय विद्यालय में एचएम विनोद कुमार, वीडी आवासीय विद्यालय में एचएम आनंद कुमार पासवान, झंडोत्तोलन किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर फूलसू में सीएचओ किरण एक्का, बारियातू में सैलिना एक्का, तथा बारिखाप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में डॉ. अलीशा ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के सौ से अधिक सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में खेद कुद सहित अन्य प्रतियोगिता व कार्यक्रम का आयोजन व पुरस्कार वितरण किया गया।





