
8 क्विंटल अवैध डोडा जप्त,नौडिहा एवं छत्तरपुर थाना के सीमा से सटे जंगल क्षेत्र से पुलिस ने किया बरामद
Palamu : नौडिहा एवं छत्तरपुर थाना के सीमा से सटे जंगल क्षेत्र से ग्राम जवाड़ से अवैध अफीम डोडा का भारी मात्रा में खरीद बिक्री एवं परिवहन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
मिली सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए थाना से एक टीम गठित करते हुए सशस्त्र बल के साथ प्रस्थान किया। ग्राम जवाड़ के जंगल वाले रास्ता में पहुँचकर पुलिस बल के सहयोग से संदिग्ध वाहनो की चेकिंग प्रारम्भ किया। इसी बीच जंगल की ओर से आ रहे एक मोटरसाईकिल नं0 JH03AS 1622 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति जवाड़ की तरफ से आ रहे थे। तथा इसके पिछे पिकअप वाहन आ रहा था। मोटरसाईकिल सवार दोनो व्यक्ति को रोक कर पूछताछ की जा रही थी। जिसे देखते ही पिकअप वाहन का चालक कुछ दूर पहले ही पिकअप गाड़ी को रोक कर अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया।

पकड़ाये मोटरसाईकिल सवार दोनो व्यक्ति से पूछताछ करने पर दोनो अपना अपना नाम (1) विजय परहिया उम्र करीब 25 वर्ष पिता जगदीश परहिया ग्राम रजडेरवा थाना छत्तरपुर एवं (2) प्रमोद यादव उम्र करीब 40 वर्ष पिता रोचन यादव ग्राम कोल्हुआ (रोल) थाना नावा जयपुर दोनो जिला पलामू बताये। दोनो व्यक्तियों के द्वारा आगे बताया गया कि अफीम डोडा को बाहर के व्यापारी को बेचा गया था। जिसे रेकी कर अपना क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए ये दोनो अवैध डोडा लदे पिकअप वाहन के आगे आगे चल रहे थे। पिकअप पर 60 बोरा में 815 किलोग्राम लदे अवैध डोडा एवं दोनो वाहन को विधिवत जप्त कर सील बन्द किया गया। पकड़ाये दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर नौडिहा बाजार थाना कांड सं0 29/2026 दिनांक 11/04/2026 धारा 15 (c)/29 NDPS ACT दर्ज किया गया है। इस संबंध में संलिप्त अन्य लोगो के विरूद्ध छापामारी की जा रही है।
जप्त प्रदर्श का विवरण
(1) एक मोटरसाईकिल जिसका नं0 JH03AS1622
(2) दो मोबाईल
(3)60 प्लास्टिक का बोरा में अफीम डोडा जैसा मादक पदार्थ करीब 815 किलोग्राम।
(4) एक पिकअप मैन जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 BR26GC-3661
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता –
(1) विजय परहिया उम्र करीब 25 वर्ष पिता जगदीश परहिया ग्राम रजडेरवा थाना छत्तरपुर एवं (2) प्रमोद यादव उम्र करीब 40 वर्ष
पिता रोचन यादव ग्राम कोल्हुआ (रोल) थाना नावा जयपुर दोनो जिला पलामू
छापामारी दल सदस्यों का विवरण –
- श्री अवध कुमार यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छत्तरपुर।
- श्री द्वारिका राम, पुलिस निरीक्षक छत्तरपुर अंचल ।
- अमित कुमार द्विवेदी पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी, नौडिहा बाजार थाना।
- स०अ०नि० दिपीक कुमार नौडिहा बाजार थाना।
- नागेन्द्र कुमार, नौडिहा बाजार थाना।
- चालक आरक्षी अनिल तिवारी, नौडिहा बाजार थाना।
- हवलदार अरविन्द कुमार पाण्डेय, नौडिहा बाजार थाना।
- आरक्षी 128 आदित्य कुमार रवि, नौडिहा बाजार थाना।
- आरक्षी 769 सतीश कुमार तिवारी, नौडिहा बाजार थाना।




