8 फरवरी को लातेहार में भव्य जनसंवाद कार्यक्रम

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार: जिले में 8 फरवरी 2026 को आयोजित होने जा रहे भव्य जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंचायत व्यवस्था और संसदीय लोकतंत्र के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करने की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

सुभाष सिंह की अगुवाई में ऐतिहासिक पहल

इस जनसंवाद कार्यक्रम की अगुवाई मायापुर पंचायत के मुखिया एवं लातेहार जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह कर रहे हैं। स्वर्गीय नागेश्वर स्वामी (सरना धाम, मायापुर, गारु) के सुपुत्र  सुभाष सिंह ने पहली बार जिले के सभी पंचायत मुखियाओं को संगठित रूप में सांसद से सीधे संवाद का अवसर देने का साहसिक कदम उठाया है।इस क्रम में लातेहार जिले के मुखियाओं द्वारा सांसद  कालीचरण सिंह को संयुक्त पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया, जिस पर सांसद महोदय ने सहमति जताते हुए इस पहल की सराहना की है।

पंचायत की आवाज़ को मिलेगा संसद तक सीधा मंच

यह प्रयास इसलिए भी विशिष्ट माना जा रहा है क्योंकि झारखंड में अब तक पंचायत स्तर की समस्याओं, मांगों और विकास प्रस्तावों को एक साझा मंच पर लाकर सीधे संसद के समक्ष रखने का ऐसा सुव्यवस्थित प्रयास देखने को नहीं मिला था।सुभाष सिंह की यह सोच कि पंचायत प्रतिनिधियों की बात सामूहिक, सम्मानजनक और दस्तावेज़ी रूप में रखी जाए, उन्हें एक सशक्त संगठक और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करती है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जिले में तेजी से चल रही हैं और पंचायत प्रतिनिधियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।इस आयोजन को सफल बनाने में युवा नेता एवं समाजसेवी मिलन शुक्ला की भी सक्रिय भूमिका सराहनीय है। वे लगातार विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर कार्यक्रम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी पंचायत मुखियाओं को एक ऐसा साझा मंच देना है, जहां वे अपनी-अपनी पंचायतों की जमीनी समस्याएं, बुनियादी आवश्यकताएं और विकास से जुड़े प्रस्ताव सीधे सांसद के समक्ष रख सकें, ताकि उनके समाधान की प्रक्रिया को गति मिल सके। यह संवाद केवल समस्याओं तक सीमित न रहकर भविष्य की विकास योजनाओं और नीतिगत सुझावों को भी सामने लाने का माध्यम बनेगा।यह आयोजन वरिष्ठ पत्रकार, संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी दिव्यज्ञान की प्रेरणा से भी जुड़ा माना जा रहा है। उन्हें पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया है तथा उन्होंने 8 फरवरी 2026 को कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। आयोजन समिति द्वारा औपचारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी।
पंचायत स्तर की आवाज़ को संगठित, सशक्त और सम्मानजनक तरीके से जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की यह जनसंवाद पहल लातेहार से निकलकर पूरे झारखंड के लिए एक नई दिशा और नई राह दिखाने वाला प्रयास मानी जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!