Palamu में 9 August को आदिवासी महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेगा 10 स्टॉल, सामुदायिक वन पट्टा का भी होगा वितरण

Palamu-Jharkhand : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में आदिवासी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के माध्यम से जिले की समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया जायेगा।

आदिवासी महोत्सव के अवसर पर सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। इसके पश्चात टाउन हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी जायेगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं, लोककला एवं सांस्कृतिक विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जायेगा।

कार्यक्रम स्थल के बाहरी परिसर में 10 विशेष स्टॉल लगाये जायेंगे, जिनके माध्यम से आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरागत जीवनशैली एवं स्थानीय विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इन स्टॉलों के माध्यम से आगंतुकों को आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक वन पट्टा का भी वितरण किया जायेगा। इसके माध्यम से पात्र समुदायों को उनके अधिकारों से जोड़ने एवं वनाधिकारों के संरक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया जायेगा।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया है। उन्होंने जिलेवासियों से भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आदिवासी कला-संस्कृति एवं समृद्ध विरासत के उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित ‘आदिवासी महोत्सव’ जिले में आदिवासी संस्कृति, कला, परंपरा और विरासत को सम्मान देने तथा उसे व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!