नर-कंकाल बरामद ! हुसैनाबाद पुलिस ने किया बुजुर्ग की हत्या का खुलासा

हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में ग्राम बीरधवर के निवासी 60 वर्षीय मुटुर मुसहर की अपहरण के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।मंगलवार को एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि 10 अगस्त 2026 को मोहम्मदगंज थाने में मुटुर मुसहर के अपहरण का मामले में कांड संख्या – 31/2026) दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में गठित टीम ने गहन अनुसंधान और छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने दिनेश मुसहर, विकास मुसहर, गोविंद मुसहर और श्रवण मुसहर सभी निवासी ग्राम बीरधवर, जिला औरंगाबाद, बिहार को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मुटुर मुशहर की हत्या कर शव को डेहरी नगर थाना क्षेत्र के सोन नदी किनारे पाली रोड श्मशान घाट के पास दफनाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नर-कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा और आरोपियों को 15 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि साल 2025 में दशहरे के समय दिनेश मुसहर के पुत्र नंदन मुसहर की हत्या कर दी गई थी और शव को कोयल नदी में फेंक दिया गया था। इसी बदले की भावना के कारण उसकी की हत्या की गई। इस मामले में संलिप्त संतोष मुसहर और धर्मेन्द्र मुसहर और नन्दू मुसहर के खिलाफ भी मोहम्मदगंज थाना में मामला (कांड संख्या 33/2026) दर्ज किया गया है और उन्हें भी गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन,एसआई मनोज मुंडा,देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता,लठेया पिकेट प्रभारी मुकेश सिंह आदि का नाम शामिल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!