
उपायुक्त ने डीएमएफटी एवं जिला अनाबद्ध निधि से संचालित कार्यों की समीक्षा की
Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों, जिला अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त को डीएमएफटी के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया।
समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके आलावे उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयवधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। उपायुक्त ने कार्य प्रगति, गुणवत्ता, भौतिक उपलब्धि तथा वित्तीय व्यय की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।





