हरिहरगंज : एनएच-139 पर चला वाहन चेकिंग अभियान, 50 बाइक लाया गया थाना

बिना हेलमेट व कागजात मिले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की दी हिदायत

Palamu : हरिहरगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना गेट के सामने एनएच-139 पर दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार के निर्देश पर चले अभियान में बिना हेलमेट व आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों की जांच की गयी. करीब 50 दोपहिया वाहनों को रोककर जांच की गयी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को थाना परिसर लाया गया.

बाद में थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार व एसआइ कुमार सौरव ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने और आवश्यक कागजात साथ रखने की हिदायत दी. पुलिस ने दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!