एके सिंह कॉलेज जपला में करमा पूजा के अवसर पर एक दिन पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
Palamu : एके सिंह कॉलेज जपला में करमा पूजा के अवसर पर एक दिन पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करमा की पूजा से हुआ।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ० राम सुभग सिंह ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के संरक्षण और प्राकृतिक वन्य सम्पदा तथा भौगोलिक वातावरण को शुद्ध और सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस अवसर पर नेहा ग्रुप ने करमा नागपुरी नृत्य, बदरी नृत्य, शिखा ग्रुप ने नागपुरी रिमिक्स, डॉली, प्राजक्ता, रिकी तथा पिंकी ने सिल्की सिल्की साड़ी पर सामुहिक नृत्य, दिव्या कुमारी ने नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया तथा हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक रंजन कुमार ने झारखण्ड प्रदेश की लोक संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी भाषा, हो, नागपुरी, सदरी आदि के लोक गीतों की प्रस्तुति की साथ में प्रो. रेखा कुमारी सिंह के साथ में मांदर के साथ ढोल बजाकर छात्र छात्राओं के नृत्य और गान में भी सहभागिता अपनाई। कार्य क्रम का संचालन प्रो. राहूल कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी गण भी दर्शक दीर्घा में आरंभ से अंत तक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से प्रो. डॉ. शिवकुमार कुमार विश्वकर्मा, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. शशिभूषण, प्रो. डॉ. रविरंजन मिश्रा, प्रो. रवि कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, विवेक कुमार, निखिल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।



