शिकनी कोलियरी चालू कराने की मांग को लेकर 28 सितंबर को मजदूर संघ का धरना-प्रदर्शन

Latehar : दो वर्षों से बंद पड़ी शिकनी कोलियरी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर मजदूर संघ के बैनर तले आगामी 28 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

मजदूर संघ की ओर से धरना-प्रदर्शन की सूचना खनिज निगम के प्रबंधक, उपायुक्त लातेहार, पुलिस अधीक्षक लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार एवं थाना प्रभारी चंदवा को लिखित रूप से दे दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

मजदूर नेता रवि कुमार डे एवं मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि शिकनी कोलियरी के लंबे समय से बंद रहने के कारण मजदूरों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। कोलियरी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!