करंट लगने से 5 की मौत, मध्य प्रदेश में मंडला जिले की घटना
Bhopal : मध्य प्रदेश में मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में करंट लगने से चार लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गणेश विसर्जन के बाद जब लोग लौटकर आए, तब पंडाल में लगे मंच पर ही सो गए। पंडाल में करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है।
हादसे में मृतकों की पहचान बिरेन्द्र भांगर (55), कृष्ण कुमार भांबरे (19), रवि (24) और जैनू भांबरे (39) के रूप में हुई है।




