बड़ी खबर : गढ़वा में अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल
Gadhwa : गढ़वा जिले के गुर्दी गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए। घटना के बाद युवक को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर गढ़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुड़ गई है।वही पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में छापामारी कर रही है।



