35 मामलों का आरोपी और एक लाख का इनामी पीएलएफआई नक्सली ने किया सरेंडर

Sanjay prajapati

Latehar : जिले से नक्सलवाद को पूरी तरह से खात्मे को लेकर एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में लातेहार पुलिस के द्वारा लगातार नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाई जा रही है।नक्सलियों के घर-घर जाकर पुलिस इस्तेहार चिपका रही है और एनकाउंटर कर रही है। इसके चलते नक्सली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो रहे है। शुक्रवार को एकबार फिर राज्य सरकार के नई दिशा नीति से प्रभावित होकर पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य और एक लाख का इनामी आलोक यादव उर्फ चंदशेखर यादव ने लातेहार एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11वीं बटालिएन के कमांडेंट के यादराम बुनकर और एसएसबी 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार के समक्ष आकर आत्मसमर्पण कर दिया। मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लगातार नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अब तक 22 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके है। वहीं आज जो नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है, उसके खिलाफ लातेहार,चतरा और रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 35 मामले दर्ज है। पूर्व में भी आलोक जेल जा चुके हैं और जेल से निकलने के बाद एक बार फिर नक्सली संगठन पीएलएफआई में शामिल हुआ था। लातेहार में लगातार छोटी-बड़ी घटनाओं का अंजाम दिया करता था।

नक्सली या तो आत्मसमर्पण करें या पुलिस की गोली खाने के लिए तैयार रहें : एसपी कुमार गौरव

लातेहार एसपी कुमार गौरव के लगातार पुलिस की दबिश और सरकार द्वारा चलाये जा आत्मसमर्पण नीति नई दिशा से प्रभावित होकर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है।उन्होंने कहा कि नक्सली या तो सरकार की आत्मसमर्पण नीति नई दिशा के तहत आत्मसमर्पण करें या पुलिस की गोली खाने के लिए तैयार रहें। प्रेस वार्ता में एसपी कुमार गौरव के अलावे, सीआरपीए के कमांडेंट, एसएसबी के कमांडेंट, लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!