सीबीआई और ईडी के ज्यादातर केस बीजेपी के विरोधियों पर है, जर्मनी के बर्लिन में बोले राहुल गांधी

Barline : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी बर्लिन यात्रा के दौरान भारत में लोकतंत्र, वोटी चोरी और चुनावों की निष्पक्षता को लेकर बड़ा बयान दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. बीजेपी ने भारत में ऐसा माहौल बना दिया गया है कि संस्थाएं अपना काम नहीं कर रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इनका दुरुपयोग नहीं किया, लेकिन बीजेपी इनका इस्तेमाल राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए करती है। जर्मनी के बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में संबोधन देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, हमने तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीते हैं. हमने बार-बार भारत में चुनावों की निष्पक्षता का मुद्दा उठाया है. मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ तौर पर दिखा दिया है कि हमने हरियाणा चुनाव जीता था और महाराष्ट्र में चुनाव निष्पक्ष नहीं थे. हमारे देश की संस्थाओं पर बड़े पैमाने पर हमला हो रहा है.उन्होंने कहा कि हमारे संस्थानिक ढांचे पर पूरी तरह से कब्जा हो चुका है. हमारी खुफिया एजेंसी, सीबीआई, ईडी का हथियारों की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. सीबीआई और ईडी के ज्यादातर केस बीजेपी के विरोधियों पर हैं. अगर आप बड़े व्यापारी हैं और कांग्रेस का समर्थन करने की कोशिश करते हैं, तो आपको धमकी मिलेगी और जांच एजेंसियां पहुंच जाएंगी.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!