
हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया सिजेरियन ऑपरेशन
Dr. Satendra Chandel @ United Palamu
हुसैनाबाद : अनुमंडीय अस्पताल हुसैनाबाद में डॉ. संजय कुमार रवि उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के नेतृत्व में प्रियंका कुमारी पति मनीष कुमार, ग्राम अखौरीखाप, हुसैनाबाद का नव नियुक्त महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर माहिरा इरम, एमबीबीएस, डीएनबी ऑब्स गायनी के द्वारा सफलतापूर्वक सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जीवित male बच्चा का वजन 3 kg है। इस कार्य में मोहम्मद शमीम एलटी, शोभा कुमारी एएनएम, सुनम कुमारी एएनएम, सविता कुमारी एएनएम, जय राम मेहता ओटी सहायक, कैली देवी, प्रदीप राम सहित कई चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।





