अवैध अफीम के खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

बारियातू:स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को अबैध अफीम पोस्ता के खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 20 एकड़ गैरमजूरआ/ वन भुमि पर लगे अफीम पोस्ता के पौधों को नष्ट किया.बारियातु थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना और बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के दिशा-निर्देश पर एक थाना स्तरीय विशेष दल गठित कर बालुभांग पंचायत अंतर्गत दाकादिरी गांव से सटे लगभग 20 एकड़ वन /गैर मजुरवा भुमि पर लगे अवैध अफीम/पोस्ता की फसल को ट्रैक्टर चलाकर व लाठी डंडो से पीटकर नष्ट किया गया। उन्होने कहा कि प्रशासनिक चेतावनी जारी करने व अफीम की खेती रोकने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाने और तस्करों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने के बावजूद सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्रों में तस्करों ने बड़े पैमाने पर पोस्ता लगाया गया है। अब . उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवैध खेती व तस्करी में सामिल तथा सहयोग और बढ़ावा देने वालों की पहचान की जा रही है. जांच के बाद दोषियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और उनकी संपत्ति भी जब्त की जायेगी. इस अभियान में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सहित थाना के पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!