गणतंत्र दिवस के तैयारी को लेकर सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का किया गया पूर्वाभ्‍यास

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:गणतंत्र दिवस के मौके पर आगामी 26 जनवरी की संध्‍या पांच बजे से रेलवे स्‍टेशन रोड स्थित नगर भवन में संध्‍या पांच बजे से सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।इस कार्यक्रम में विभिन्‍न स्‍कूली बच्‍चों के अलावा स्‍थानीय कला दल के प्रतिभागी भाग लेगें।कार्यक्रमों का पूर्वाभ्‍यास एवं चयन 22 जनवरी को जिला शिक्षा पद‍ाधिकारी कार्यालय के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित किया गया।मौके पर चयन समिति के संयोजक आशीष टैगोर के अलावा सदस्‍य जवाहर नवोदय विद्यालय के संगीत शिक्षक डा संदीप कुमार ओझा, रेडक्रास सोसायटी के सचिव जावेद अख्‍तर और सर्व शिक्षा अभियान की एपीओ बसंती रीता टोप्‍पो मुख्‍य रूप से मौजूद थीं।पूर्वाभ्‍यास सह चयन में कस्‍तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, संत जेवियर एकेदमी, आश्रम आवासीय विद्यालय मनिका, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार पब्लिक स्‍कूल, डीएवी पब्लिक स्‍कूल, सरस्‍वती विद्या मंदिर, जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय, लातेहार, स्‍वर संगम म्‍यूजिकल ग्रुप व लातेहार डांस ग्रुप की नेहा राजपूत ने भाग लिया।संयोजक श्री टैगोर ने बताया कि उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गये निर्णयों के अनुसार उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले 10 कार्यक्रमों का चयन किया जायेगा।उन्‍होने बताया कि चयनित प्रतिभागी विद्यालय व प्रतिभागियों को सूचित कर दिया जायेगा।उन्‍होने बताया कि सांस्‍कृतिक कार्यक्रम संध्‍या पांच बजे से प्रारंभ होगा।सभी प्रतिभागियों को चार बजे नगर भवन पहुंचने की अपील की गयी है।मौके पर संत जेवियर एकेडमी की प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्‍कूल के संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा समेंत विभिन्‍न विद्यालयो के प्रतिनिधि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!